फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvBAN: शाकिब और डीविलियर्स की वन-डे सीरीज में हुई वापसी

Sun, 15 Oct 2017 02:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
विज्ञापन
ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए टीम में वापसी से बांग्लादेश टीम के हौसले मजबूत हुए होंगे। दो टेस्ट मैचों में पिछड़ने वाली मेहमान टीम को वन-डे में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम में एबी डीविलियर्स की वापसी हो रही है, जो सीमित ओवरों के प्रारूप में दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में शामिल होते हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी टीम में जेपी डुमिनी भी लौटे हैं, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया है। अगर बात पिछले टूर्नामेंट की करें तो बांग्लादेश इंग्लैंड में जून में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल तक पहुंचा था ,जबकि दक्षिण अफ्रीका ग्रुप दौर में बाहर हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें