फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का मंदिर दौरा ‘ढोंग’: योगी आदित्यनाथ

Sun, 15 Oct 2017 12:48 AM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
विज्ञापन
yogi adityanath - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हालिया दौरे को ‘ढोंग’ करार दिया है। कांग्रेस और इसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल की आलोचना करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


राहुल इन दिनों विधानसभा चुनाव वाले राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। भाजपा के चुनाव अभियान के तहत ‘गौरव यात्रा’ के दौरान कच्छ के नखटराना में पत्रकारों से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘राहुल गांधी के मंदिर दौरे से मैं चकित हूं। 

राहुल गांधी का ‘पाखंड’ और ‘ढोंग’ काम नहीं आने वाला है। यही कांग्रेस राम सेतु को नष्ट करने के लिए आतुर थी। सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान कांग्रेस सरकार ने तो श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः दिवाली बाद होगी राहुल गांधी की ताजपोशी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिए संकेत

पार्टी यदि श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व में विश्वास नहीं करती तो राहुल गांधी क्यों मंदिरों का दौरा कर श्रेय लेना चाहते हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘देश यदि गरीबी, आतंकवाद और नक्सलवाद से जूझ रहा है तो कांग्रेस ही इसके लिए जिम्मेदार है। 

कांग्रेस और राहुल गांधी को विकास पर चर्चा करने का कोई अधिकार नहीं है। राजीव गांधी फाउंडेशन भी गुजरात के विकास (की सच्चाई) को स्वीकार कर चुका है। भाजपा सरकार जातिवाद और वंशवाद की राजनीति नहीं करती। 

यह पूरे समाज के उत्थान की बात करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं शुरू की है, वे किसानों, ग्रामीणों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें