फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबी डीविलियर्स और डू प्लेसी के खुले कई स्कूली राज, जानें कितने थे शरारती

Sun, 21 Jan 2018 01:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के प्रमुख स्तंभ हैं। दोनों ही बल्लेबाज टीम के मिडिल ऑर्डर की जान हैं। एबी और प्लेसी की उपयोगिता टीम इंडिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में देखने को भी मिली जब दोनों ने महत्वपूर्ण मौकों पर प्रोटियाज को संकट की स्थिति से उबारा।
विज्ञापन


बता दें कि फाफ डू प्लेसी और एबी डीविलियर्स का प्रीटोरिया से गहरा नाता है। दोनों एक ही स्कूल से पढ़ें हैं। दोनों काफी करीबी दोस्त भी हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में लोकप्रिय होने से पहले एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी स्कूल में मशहूर थे। बड़ी बात यह है कि फाफ डू प्लेसी तो एबी डीविलियर्स के बड़े फैन भी हैं।

एबीडी और डू प्लेसी ने स्पोर्ट्स साइंस में डिग्री हासिल की। इनकी कहानी में तब ट्विस्ट आया जब डीविलियर्स को जल्द ही राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई। डू प्लेसी को इसके लिए इंतजार करना पड़ा। एक इंटरव्यू में डू प्लेसी ने खुलासा भी किया था कि डीविलियर्स के सिलेक्ट होने के बाद उनकी भी चाहत जल्द ही राष्ट्रीय टीम में खेलने की थी। वह अपने मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

स्कूल के कोच ने किए रोचक खुलासे

एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी
हालांकि, इससे कभी इन दोनों की दोस्ती पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जब डू प्लेसी ने इमारी विसर से 2015 में शादी की, तब डीविलियर्स ही उनके बेस्ट मैन बने थे। जब डीविलियर्स ने 2010 में एम्पी डू प्रीज के साथ गाना रिकॉर्ड किया तो उसमे डू प्लेसी भी नजर आए थे। अभी भी देखने को मिलता है कि एबीडी और प्लेसी एकसाथ बाइक पर घूमने निकल जाते हैं। 

हालांकि, अपने स्कूली दिनों में एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी काफी मस्तीखोर हुआ करते थे। दोनों के बचपन के कोच डियोन बोट्स ने क्रिकेटनेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में बताया कि प्लेसी और डीविलियर्स नियम तोड़ने में माहिर थे। दोनों अपने दोस्तों पर बहुत प्रैंक्स करते थे और अनुशासनहीनता के लिए स्कूल से बाहर भी हो चुके हैं।

फाफ डू प्लेसी अपनी खेल को लेकर जितने गंभीर हैं, उतने ही नियम तोड़ने में माहिर

एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी
बोट्स ने कहा, 'एक दिन फाफ मेरे पास आए और बोले कि वह ट्रेनिंग के लिए नहीं आ पाएंगे क्योंकि उनकी किट बैग रूम में रखा है और उसकी चाबी उनके पास नहीं है। मुझे पता था कि वो शरारती हैं, इसलिए मैंने कहा कि हर हाल में ट्रेनिंग के समय तुम्हें मौजूद होना है। मुझे परवाह नहीं कि कैसे आओगे, लेकिन तुम्हें ट्रेनिंग पर आना होगा।'

'उम्मीद के मुताबिक फाफ ट्रेनिंग पर अन्य लोगों के साथ मौजूद रहे। ट्रेनिंग के बाद मैंने उनसे पूछा कि चाबी कहां से मिली तो उन्होंने जवाब दिया नहीं मिली। मैंने खिड़की तोड़कर किट बैग निकाला। मैंने कहा, तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था फाफ तो वह बोले, सर आपने ही कहा था कि किसी भी कीमत पर ग्राउंड में आना है। अब आप इस पर क्या कहेंगे? यह दर्शाता है कि वह अपने खेल के प्रति जितना गंभीर थे, उतने ही नियम तोड़ने में माहिर।'

एबीडी को स्कूल से निकाल दिया गया था

एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी
बोट्स ने आगे बताया, 'स्कूल में नया ट्रेंड शुरू हुआ, जहां बच्चे एक-दूसरे से रेडियो के जरिए बातचीत करेंगे। एबी किसी लड़की से बात करने की कोशिश कर रहे थे। वहां से किसी के माता-पिता गुजर रहे थे, जिन्होंने एबी की यह हरकत पकड़ ली। यह मामला तुरंत गर्माया और एबीडी को इसके लिए स्कूल से निष्कासित दिया गया।'
विज्ञापन

फाफ डू प्लेसी जब टीम में आए तो बल्लेबाज नहीं थे

एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी
बोट्स ने सबसे मजेदार वाकया भी बताया, 'जब फाफ स्कूल टीम में आए तो वह लेग स्पिनर के रूप में खेल रहे थे, जो थोड़ी बल्लेबाजी करना भी जानता है। हम सोचते थे कि उन्हें गेंदबाजी करते हुए ज्यादातर देखेंगे। मगर जैसे उनकी प्रगति होती गई, उनका पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर केंद्रित हो गया। इसी प्रकार एबी डीविलियर्स एक विकेटकीपर थे, जो आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरते थे। बहुत देर से उन्होंने उपरीक्रम में बल्लेबाजी करना शुरू किया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें