आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, 'आईपीएल नीलामी में एक क्रिकेटर के चुने जाने से पहले काफी रणनीति बनाई जाती है। इससे यह नीलामी काफी रोमाचंक और अनिश्चित हो जाती है। इस समय विश्व के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और टी-20 स्टार
क्रिस गेल को एम1 (मार्की 1) वर्ग में रखा गया है। मार्की सूची (एम2) के दूसरे टीयर में कुछ अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और
युवराज सिंह शामिल हैं।'
वहीं 13 भारतीय खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए के स्लैब में रखा गया हैं और काफी लंबे समय के बाद फ्रेंचाइजी टीमों को भारत के मौजूदा खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। मुरली विजय, केदार जाधव,
केएल राहुल,
युजवेंद्र चहल और दिनेश कार्तिक फ्रैंचाइजी टीमों की शीर्ष पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान भी मौजूद फ्रैंचाइजी की पसंद में शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर-1 तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा 1.5 करोड़ की स्लैब में हैं, जबकि ब्रैंडन मैकुलम और फाफ डू प्लेसी दो करोड़ रुपए के ग्रुप में हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के पास राइट टू मैच कार्ड है।
क्रिस लिन भी दो करोड़ रुपए के दायरे में हैं। सूची के अनुसार दो करोड़ के स्लैब में 36 क्रिकेटर हैं, जबकि 32 ने खुद को 1.5 करोड़ की सूची में रखा है। एक करोड़ में 31, 75 लाख रुपए में 23, 50 लाख रुपए में 122 खिलाड़ी हैं।