फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AB De Villiers: 'बच्चों की खुशी के लिए खेलना चाहता हूं', संन्यास से वापसी की तैयारी कर रहे एबी डिविलियर्स

Wed, 22 Jan 2025 08:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डिविलियर्स ने अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए नवंबर 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। दक्षिण अफ्रीका के 40 वर्षीय पूर्व कप्तान अब चैरिटी और प्रसारण से संबंधित कार्यों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट में वापसी की इच्छा जताई है। वह बच्चों को खुश करने और थोड़ी मौज-मस्ती के लिए ऐसा करना चाहते हैं। डिविलियर्स ने बताया कि वह इस तरह के क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं जहां आईपीएल जैसा दबाव नहीं हो और वह सहज होकर खेल सकें।
विज्ञापन
Trending Videos

2021 में लिया था संन्यास
डिविलियर्स ने अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए नवंबर 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। दक्षिण अफ्रीका के 40 वर्षीय पूर्व कप्तान अब चैरिटी और प्रसारण से संबंधित कार्यों से जुड़े हुए हैं। वह मौजूदा एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। लेकिन अपने यूट्यूब चैनल पर मेलिंडा फैरेल के साथ बातचीत में डिविलियर्स ने कहा कि वह फिर से क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

डिविलियर्स ने अपने तीन बच्चों का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं अब भी क्रिकेट खेल सकता हूं। इसकी कोई पुष्टि नहीं है। मेरे बच्चे मुझ पर थोड़ा दबाव डाल रहे हैं और मुझे लगता है कि मैं उनके साथ नेट्स पर जा सकता हूं। शायद मैं ऐसी क्रिकेट खेलूंगा जिसमें मैं सहज होकर खेल सकूं।'

बच्चों के लिए वापसी करना चाहते हैं डिविलियर्स
डिविलियर्स ने आईपीएल जैसी पेशेवर लीग के दायरे से बाहर की क्रिकेट में खेलने के संकेत दिए। उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल या एसए20 जैसी लीग में खेलने की बात नहीं कर रहा हूं बल्कि ऐसी क्रिकेट की बात कर रहा हूं जिसमें सहज होकर खेला जा सके। मैं ऐसा अपने बच्चों की खुशी के लिए करना चाहता हूं। इससे मैं फिर से क्रिकेट का आनंद ले सकता हूं।'
विज्ञापन

दिग्गज बल्लेबाज का करियर
डिविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया। उनके नाम वनडे प्रारूप में सबसे तेज 50 (16 गेंद), 100 (31 गेंद) और 150 (64 गेंद) रन बनाने का रिकॉर्ड है। उनके नाम टेस्ट में 8765, वनडे में 9577 तो टी20 में 1672 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें