अपनी ऑफिशियल एप एबी17 पर डी विलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बारे में घोषणा करते हुए बोला कि, 'हेलो ये टुक्स क्रिकेट क्लब है, जहां से मैंने 14 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खेलना शुरू किया था और उस समय मैं काफी नर्वस था। आज उसी समय उसी जगह पर मैं सभी को ये जानकारी देना चाहता हूँ कि मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह से संन्यास लेना चाहता हूँ। 114 टेस्ट मैच, 228 वनडे और 78 टी-20 मैच के बाद अब मैं और नहीं खेल सकता क्योंकि ईमानदारी से कहूँ तो अब मैं थक चुका हूं।'