डिविलियर्स ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीतेगी। भारत के सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। लोकेश राहुल ने भी अहम मौकों पर रन बनाए हैं। टीम के सभी बल्लेबाज बहुत प्रतिभाशाली हैं। उम्मीद करता हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम अच्छा खेल दिखाएगी। इस टूर्नामेंट में यह भारत के लिए सबसे मुश्किल मैच होगा। अगर भारतीय टीम सेमीफाइल में इंग्लैंड को हराती है तो विश्व कप जीतेगी।
T20 World Cup: अगर दोनों सेमीफाइनल बारिश के कारण धुल गए तो क्या होगा? जानें आईसीसी के नियम