मौजूदा दौर में विश्व क्रिकेट के बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक एबी डीविलियर्स ने बुधवार को अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। डीविलियर्स के इस बड़े फैसले से न सिर्फ क्रिकेट एक्सपर्ट्स बल्कि फैंस भी हैरान हैं। यह खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर मानो मातम पसर गया। अगली स्लाइड में जानिए ट्विटर, फेसबुक समेत दूसरे सोशल नेटवर्किंग साइट पर फैंस किस तरह रिएक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
वायरल हो रही तस्वीरों में फैंस का कहना है कि, 'खिलाड़ी तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन क्रिकेट में अब दूसरा एबी डीविलियर्स नहीं देखा जा सकता।'
विज्ञापन
3 of 10
कुछ फैेंस ने खुद को लकी बताया है कि वो उस काल में पैदा हुए कि एबी डीविलियर्स को क्रिकेट खेलते देख पाए।
4 of 10
कुछ फैंस ने एबी डीविलियर्स की तुलना कपिल देव और क्रिकेट के भगवान कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर से एबी डीविलियर्स की तुलना की। फैंस का कहना है कि दादाजी ने उनके पिता से कपिल देव के बारे में बताया। हमारे पिताजी ने हमें सचिन तेंदुलकर के खेल से अवगत कराया और अब हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एबी के खेल की मिसाल देंगे।
विज्ञापन
5 of 10
एक पेज ने एबी डीविलियर्स की खेल भावना की तारीफ करते हुए बताया कि किस तरह रिकॉर्ड्स की परवाह न करते हुए इस खिलाड़ी ने जेंटलमेंस गेम का नाम ऊंचा किया। दरअसल 25 वनडे शतक और 22 टेस्ट शतक के साथ एबी अपने करियर में 3 शतक ठोेंकते ही 50 शतक का कीर्तिमान स्थापित कर लेते वही 423 रन बनाते ही एबी वनडे में 10 हजार रन की आंकड़ा भी छू लेते। फिलहाल उनके नाम 9577 रन हैं।
विज्ञापन
6 of 10
कुछ फैंस ने आज के दिन को 'शोक दिवस' घोषित कर दिया।
विज्ञापन
7 of 10
इस तस्वीर के माध्यम से न सिर्फ फैंस अपनी भावुकता बताना चाह रहे हैं, बल्कि एबी डीविलियर्स को अपने इस चौंकाने वाले फैसले को वापस लेने की अपील तक कर रहे हैं।
8 of 10
'एबी डीविलियर्स का क्रिकेट को अलविदा कहना मानो उनका इस पृथ्वी को ही छोड़ जाना'। इस तस्वीर के माध्यम से फैंस शायद यही कुछ कहना चाह रहे हो।
9 of 10
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले एबी डीविलियर्स और विराट कोहली की दोस्ती किसी से छिपी नहीं। संन्यास के बावजूद एबी आईपीएल में शायद जरूर खेलते नजर आए। मगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब कभी ये दोनों बल्लेबाज मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर नहीं आने वाले।