फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास लेते ही खुला डीविलियर्स का बड़ा राज, सबसे तेज शतक लगाने से पहले घटी थी यह अनहोनी

Wed, 06 Jun 2018 08:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7

बीते महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर एबी ़डीविलियर्स ने हर किसी को चौंका दिया था। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उनके हमवतन तेज गेंदबाज और खास दोस्त ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। घटना उसी दिन की है जिस मैच में सबसे तेज शतक जड़ एबी ने इतिहास रचा था। अगली स्लाइड में जानिए आखिर क्या हुआ था उस दिन...

विज्ञापन

2 of 7

18 जनवरी 2015 को डीविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 31 गेंदों में शतक ठोक दिया था। डेल स्टेन की माने तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से पहले एबी डिविलियर्स ड्रेसिंग रूम के बाहर सीढ़ियों से गिर गए थे। 

विज्ञापन

3 of 7

स्टेन ने कहा, 'मुझे याद है कि डीविलियर्स ने रसेल डोमिंगो (तब के दक्षिण अफ्रीकी कोच) से डेविड मिलर को उनकी जगह नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजने का आग्रह किया था, क्योंकि डीविलियर्स को लगा कि मिलर गेंद को मैदान से बाहर भेजने की क्षमता रखते हैं।

4 of 7

इस मामले में कोच रसेल की राय डीविलियर्स से कुछ जुदा थी। रसेल ने एबी से कहा कि, 'नहीं, तुम जाओ। जिसके बाद बेमन से एबी को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना पड़ा। यह बातें डेल स्टेन ने क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान कही।

विज्ञापन

5 of 7

स्टेन ने कहा, 'वॉन्डर्स में जैसे ही आप चेंजिंग रूम से बाहर निकलते हैं तो वहां कुछ सीढ़ियां हैं। जैसे ही डीविलियर्स चेंजिंग रूम से बाहर की तरफ भागे तो वह सीढ़ियों से नीचे गिर गए। हालांकि यह सीन टीवी पर नहीं आ सका, लेकिन यकीन मानिए डीविलियर्स मुंह के बल जमीन पर गिरे हुए थे।'

विज्ञापन

6 of 7

डेल स्टेन ने कहा कि अगर उस दिन कोच डोमिंगो, एबी डीविलियर्स की बात मानकर उनसे पहले डेविल मिलर को भेज देते तो आज यह कमाल नहीं हो पाता। वेस्टइंडीज के खिलाफ उस पिंक वनडे में डीविलियर्स ने पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर आक्रमण कर सबसे तेज वनडे शतक लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7

याद दिला दें कि 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने खेल के सभी प्रारूपों में 420 मैच में 47 शतकों की मदद से 20,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वनडे में सबसे तेज शतक के अलावा वनडे के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी 'मिस्टर 360' के नाम ही दर्ज हो, वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी मैच में एबी ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 16 गेंदों का ही सहारा लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें