उस्मान ख्वाजा (104) और आरोन फिंच (93) की शानदार पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वन-डे में टीम इंडिया को 32 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया कप्तान आरोन फिंच ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया है।
फिंच ने मैच के बाद कहा, 'सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन आज बल्लेबाजी में ज्यादा बेहतर काम किया। खासतौर पर उस्मान ने अच्छी बल्लेबाजी की और उन्होंने एक छोर को संभाले रखा। इस विकेट पर 300 से अधिक का स्कोर करना और जल्दी ही तीन बड़े विकेट लेना महत्वपूर्ण था। हमें पता था कि इस विकेट पर नए बल्लेबाजों के लिए रन बनाना कितना मुश्किल है।'
फिंच ने आगे कहा, 'फिंच और मेरा क्रीज पर लंबी पारी खेलना जरूरी था। हम चाहते थे कि हमारे बाद मैक्सवेल और स्टोइनिस खुलकर बल्लेबाजी कर सकें। मैं अपनी बल्लेबाजी में सुधार के लिए काफी मेहनत कर रहा था। हमारी शुरूआत अच्छी रही। '
गेंदबाजी में फिंच ने जांपा और रिचर्ड्स की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'जंपा ने बेहतरीन गेंदबाजी की, जाय रिचर्डसन ने कमाल का प्रदर्शन किया। पैट कमिंस एक बार फिर शानदार रहे। 'बता दें कि फिंच ने इस मैच में 93 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, जैम्पा ने 70 रन देकर इंडिया के 3 विकेट झटके।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, 'क्रिकेट में मैं बेहद खराब दौर से गुजर रहा हूं। लेकिन उस्मान के साथ बड़ी साझेदारी करने से मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा है। अच्छी शुरुआत के साथ मजबूत साझेदारी करना अच्छा लगा। उस्मान के शानदार शतक के बाद जम्पा ने अच्छी गेंदबाजी की। इसके अलावा रिचर्डसन और पैटी कमिंस ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।'