ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए बल्लेबाज एरोन फिंच को टीम में शामिल किया गया है। फिंच को डेविस हसी की जगह टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका में हाल ही संपन्न सीरीज 2-2 से बराबरी रही थी। लेकिन चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई थी।
राष्ट्रीय चयनकर्ता जान इनवेरारिटी ने कहा, ‘शीर्ष चार बल्लेबाजों डेविड वार्नर, फिंच, फिलिप ह्यूज और माइकल क्लार्क से संतुलन अच्छा होता है।’
टीम: माइकल क्लार्क (कप्तान), जार्ज बेली, बेन कटिंग, जेवियन डोहर्टी, एरोन फिंच, माइसेस हैनरिक्स, फिलिप ह्यूज, मिचेल जानशान, ग्लेन मैक्सवेल, क्लेंट मैके, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू वेड और डेविड वार्नर।