आस्ट्रेलिया की एक दिवसीय टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) में चल रही उथल पुथल से टीम का ध्यान भंग हो रहा है और उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि इन बातों का असर उनके खेल पर नहीं पड़े।
सीए की संचालन संस्था काफी दबाव में है क्योंकि आलोचनात्मक समीक्षा में कहा गया कि इसकी 'आक्रामक होने की संस्कृति' के कारण ही खिलाड़ी जीत की कोशिश में धोखाधड़ी का सहारा लेते हैं। इसके बाद पूरी संस्था में आमूलचूल बदलाव किये गये। डेविड पीवर ने पिछले हफ्ते मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड के नक्शेकदम पर चलते हुए अपना पद छोड़ने का फैसला किया जबकि निदेशक मार्क टेलर इस हफ्ते पद से हट गये और टीम परफोरमेंस निदेशक पैट होवार्ड भी पद छोड़ रहे हैं।
फिंच ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वन-डे से पहले एडिलेंड में कहा, 'जब बदलाव होते हैं तो कुछ चीजें कही जाती हैं और कुछ लिखी जाती हैं। मुझे लगता है कि जब ये सब बातें हर जगह होती हैं तो मुश्किल होता है कि आप इन्हें नहीं पढ़ पायें।'