फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिंच का टी-20 में कमाल, बनाए दो विश्व रिकॉर्ड

Fri, 30 Aug 2013 12:04 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ऐरोन फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में ऐसी धमाकेदार पारी खेली जिससे न सिर्फ विश्व कीर्तिमान बनाया बल्कि अपनी टीम को वह जीत दिला दी जिसकी तलाश उसे लंबे समय से थी।
विज्ञापन


रोज बाउल में हुए पहले टी-20 में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले फिंच ने विस्फोटक बल्लेबाजी की जो शुरुआत की वह 18वें ओवर में जाकर खत्म हुआ।

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट होने से पहले ही फिंच कारनामा कर चुके थे। इस मैच में उन्होंने दो कीर्तिमान अपने नाम किया।
फिंच के दम पर कंगारुओं ने इंग्लैंड को रौंदा
फिंच ने टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम करने के साथ ही एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी रच दिया।

उन्होंने महज 63 गेंदों में 156 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में रिकॉर्ड 14 छक्के जड़ने के अलावा 11 चौके भी लगाए।

10वें ओवर में जोई रुट पर लगातार तीन छक्के के साथ ही वह महज 47 गेंदों में शतक ठोककर टी-20 में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। फिंच ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में इंग्लैंड में शतक लगाया है।

फिंच की ही पारी का कमाल था कि टीम ने 16.1 ओवर में दो सौ रन का आंकड़ा पार कर लिया। फिंच को डर्नबाक ने 18वें ओवर में बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया।

फिंच की पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 क्रिकेट में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 248 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी
रन खिलाड़ी देश विपक्ष टीम  
156 ऐरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
123 ब्रैंडन मैकुलम न्यूजीलैंड बांग्लादेश
117* रिचर्ड लेवी द. अफ्रीका न्यूजीलैंड
117 क्रिस गेल वेस्ट इंडीज द. अफ्रीका
116* ब्रैंडन मैकुलम न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें