फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah Video: बुमराह की शानदार गेंद पर बोल्ड हुए फिंच, तारीफ करते हुए पवेलियन लौटे, देखें वीडियो

Sat, 24 Sep 2022 04:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंद पर एरोन फिंच क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद उन्होंने बुमराह की तारीफ की और पवेलियन लौट गए।
 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह और अरोन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया में वापसी की। चोट की वजह से एशिया कप से बाहर रहने वाले बुमराह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और टीम की जीत में योगदान दिया। इस मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच का विकेट भी लिया। बुमराह की शानदार गेंद पर फिंच बोल्ड हो गए। इसके बाद उन्होंने बेहतरीन गेंद के लिए बुमराह की तारीफ भी की। फिंच ने इस मैच में 15 गेंद में 31 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। 
विज्ञापन


बारिश की वजह से यह मैच आठ-आठ ओवर का कर दिया गया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में कैमरून ग्रीन को रन आउट करने के अलावा मैक्सवेल को बोल्ड कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद अगले ही ओवर में उन्होंने टिम डेविड को भी आउट कर दिया। हालांकि, एक छोर से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। 

विज्ञापन

बुमराह ने फिंच को आउट किया
कप्तान रोहित ने पांचवें ओवर में बुमराह को गेंद थमाई और उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद में फिंच को आउट कर दिया। बुमराह ने अंदर आती यॉर्कर गेंद करने की कोशिश की थी, लेकिन यह गेंद लो फुल टॉस हो गई। फिंच के लिए यह गेंद खेलना बहुत मुश्किल था और वह गेंद के साथ बल्ले का संपर्क तक नहीं कर सके। क्लीन बोल्ड होने के बाद उन्होंने बुमराह की तारीफ की और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिंच ने पवेलियन लौटते समय बुमराह की तारीफ में ताली बजाई। 

भारत ने छह विकेट से जीता मैच
बारिश से बाधित इस मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत हासिल की। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 90 रन बनाए थे। कप्तान फिंच ने 15 गेंद में 31 और मैथ्यू वेड ने 20 गेंद में 43 रन की पारी खेली। भारत के लिए अक्षर पटेल ने दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया। 

91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत के लिए रोहित और राहुल ने 17 गेंदों में 39 रन जोड़ शानदार शुरुआत की। राहुल आउट हुए, लेकिन रोहित क्रीज पर जमे रहे। उन्होंने 20 गेंद में 46 रन बनाए और भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। अंत में दिनेश कार्तिक ने दो गेंद में 10 रन बनाकर मैच खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने तीन विकेट लिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें