फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaron Finch: स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई फिंच की गाली, आईसीसी ने लगाया जुर्माना, विश्व कप से हो सकते हैं बाहर

Tue, 11 Oct 2022 07:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान एरोन फिंच ने गाली दी थी। उनके शब्द स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गए और आईसीसी ने उन पर जुर्माना लगाया है। अब फिंच पर टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन
आरोन फिंच - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने नौ रन से जीत हासिल की। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की हार से कप्तान फिंच काफी नाराज थे और जब उनके गेंदबाज जमकर रन लुटा रहे थे तो नौवें ओवर में उन्होंने गाली दे दी। उनके शब्द स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गए और इसी आधार पर फिंच के ऊपर कार्रवाई की गई है। उन्हें आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। फिंच ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट दर्ज किया गया है और दूसरी बार ऐसा करने पर उनके ऊपर बैन लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


हालांकि, फिंच पूरे टी20 विश्व कप से बाहर नहीं होंगे, लेकिन गलती दोहराने पर उनके पर एक मैच का बैन लगाया जा सकता है। इस सीरीज में अभी दो मैच बचे हुए हैं और कंगारू टीम बाकी दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। 

नौ रन से जीता इंग्लैंड
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जोस बटलर ने 68 रन और एलेक्स हेल्स ने 84 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। डेविड वॉर्नर ने 73 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दोनों टीमों के बीच अगला मैच 12 अक्तूबर को कैनबरा में खेला जाएगा।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप में फिंच ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ है।

टी-20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
एरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें