फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' ने लिखा सचिन को पत्र, दी सलाह

Fri, 25 Oct 2013 11:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) द्वारा अपने कांदिवली क्लब का नाम बदलकर मास्टर ब्लास्टर के नाम पर सचिन तेंदुलकर जिमखान क्लब रखने के फैसले के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने सचिन तेंदुलकर को पत्र लिखाकर कहा है कि स्टार बल्लेबाज एमसीए के इस प्रस्ताव से खुद को नहीं जोड़े।
विज्ञापन


पार्टी ने प्रस्ताव पारित कर कहा, "आप सचिन के एमसीए के कांदिवली क्लब से जुड़ने से निराश है क्योंकि कांदिवली क्लब भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा हुआ है। आप मुंबई कमेटी के सदस्यों ने महाराष्ट्र संयोजक अंजलि दामानिया का पत्र सचिन तेंदुलकर के आवास पर उनसे यह आग्रह करते हुए भेजा है कि वह अपने नाम को इस घृणित एसोसिएशन से नहीं जोड़े।"

दामानिया ने पत्र में लिखा है कि आप भारत के बड़े आइकन हैं, प्रत्येक भारतीयों का दिल आपके लिए धड़कता है और आपा हमारी आकांक्षा के प्रतीक हैं और हमारे गौरव।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि हमें बड़ा दुखा हुआ कि आपका नाम कांदिवली में एमसीए क्लब से जोड़ा जाएगा। आप पहले ही क्लब के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें