फिल्म कलाकार आमिर खान ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। आमिर खान ने विराट कोहली को सच्चा इंसान बताया है। साथ ही यह भी कहा कि कोहली शांत दिमाग के व्यक्ति हैं। छोटे पर्दे पर आमिर खान और विराट कोहली का एक टॉक शो दीपावली के दिन एयर होगा। आमिर खान ने ट्वीट कर विराट कोहली की तारीफ की है।
कोहली को बेहतर डांसर भी बताया
विराट कोहली
- फोटो : PTI
आमिर ने कहा कि विराट के साथ बातचीत कर काफी अच्छा लगा। उन्होंने विराट कोहली को बेहद अच्छा डांसर भी बताया। आमिर ने कहा कि विराट खुले दिल के खुशमिजाज इंसान हैं। टॉक शो के प्रोमो में आमिर विराट और शो के मेजबान अपारशक्ति खुराना के साथ भांगड़ा करते हुए देखे जा सकते हैं। आमिर ने विराट के साथ-साथ अनुष्का शर्मा की भी प्रशंसा की। अनुष्का ने पीके में आमिर खान के साथ काम किया है।
अनुष्का ईमानदार लड़की है
anushka sharma
आमिर ने अनुष्का शर्मा को उम्दा स्वभाव की लड़की बताया। उन्होंने कहा कि अनुष्का ईमानदार होने के साथ-साथ काम के प्रति गंभीर है। उल्लेखनीय है कि इस शो में आमिर खान के सामने विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी की कुछ अहम बातों को सार्वजनिक किया है। अनुष्का से अपने रिश्तों पर विराट ने बड़ी बेबाकी से खुलासा किया है।