कुछ प्रशंसकों का कहना है कि अब यह पूर्वानुमानित हो गया है कि अर्जुन को मुंबई ही लेगी, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि बोली में मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन का प्रभाव रहता है। अर्जुन लगातार चौथी बार मुंबई के साथ जुड़े हैं। मुंबई के साथ उनका सफर 2021 में शुरू हुआ था। उस वक्त अर्जुन का आधार मूल्य 20 लाख रुपये था। हालांकि, उस सीजन में अर्जुन चोटिल होने के कारण खेल नहीं सके थे। मुंबई को उनकी जगह सिमरनजीत को लेना पड़ा था।
मुंबई ने हालांकि, एक बार फिर अर्जुन तेंदुलकर पर अपना भरोसा कायम रखा है। अर्जुन को लेने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजे लिए और कई मीम्स शेयर किए।
आइए देखते हैं अर्जुन के बिकने के बाद सोशल मीडिया पर किस तरह लोगों ने प्रतिक्रिया दी...