फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग का दावा, इस बार वर्ल्ड कप टीम इंडिया ही जीतेगी

Tue, 22 Mar 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि 99 प्रतिशत तो भारतीय टीम का मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में खिताब जीतना तय लग रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं वह अद्भुत है। जब वह बल्लेबाजी कर रहे हों तो टीवी के सामने से उठना भी मुश्किल है, यहां तक कि मेरे बच्चे भी पाक के खिलाफ मैच के दौरान टीवी के सामने से नहीं उठे थे।"

भारत के पूर्व ओपनर ने कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहले मैच में हार जरूर गई है लेकिन ऐसा तो 2011 में भी हुआ था जब हम नागपुर में दक्षिण अफ्रीका से हार गए थे लेकिन बाद में वर्ल्ड कप जीते।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैंने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमों को पिक किया था। मैं अभी भी यही उम्मीद कर रहा हूं कि भारत 99 फीसदी खिताब जीतेगा। यह ठीक है कि टीम इंडिया नागपुर में न्यूजीलैंड से हार गई, लेकिन 2011 में भी बहुत (तब भारत नागपुर में दक्षिण अफ्रीका से हार गया था) ऐसा ही हुआ था। और फिर हम वर्ल्ड कप जीत गए।" 

भारत का अगला मैच 23 को बांग्लादेश के खिलाफ है और सहवाग का मानना है मेजबान टीम जीत के सिलसिले को यहां भी कायम रखेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें