फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या, सानिया, सिंधु समेत 112 महिलाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sun, 21 Jan 2018 06:22 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
फर्स्ट लेडिज
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को फर्स्ट लेडीज नामक पहल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 112 महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें किरण मजूमदार शॉ, ऐश्वर्या राय, पीटी ऊषा, पीवी सिंधु सानिया मिर्जा भी शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने सम्मानित महिलाओं को ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं और वे समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकती हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत के बाद से देश में सेक्स रेशियो में अभूतपूर्व बदलाव आया है। 
विज्ञापन

जिन्होंने पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई

रामनाथ कोविंद
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से रक्षा, बलों, विज्ञान, खेल, उद्योग, मनोरंजन और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को यह खिताब दिया गया। इनमें उन महिलाओं का भी नाम शामिल है जिन्होंने पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। 

इनमें कुली का काम करने वाली मंजू, विदेश से आकर गांव में सरपंच बनने वाली छवि रजावत, पहली महिला दमकलकर्मी हर्षिनी कन्हेकर, एशिया की पहली पेशेवर महिला कॉफी टेस्टर सुनालिनी मेनन, देश की पहली महिला बार टेंडर शतभी बसु, कबड्डी की पहली महिला कोच पद्मश्री सुनील डबास का नाम भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें