ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स या वर्ल्ड कप जैसा खेलों का महाआयोजन हो और उसमें अव्यवस्था न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। 2010 में भारत में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा था।
इसके बाद पिछले साल रूस के सोच्चि शहर में हुए विंटर ओलंपिक गेम्स, ब्राजील में फीफा वर्ल्ड कप और इंचियोन में खेले गए एशियाई खेलों में भी काफी अव्यवस्था दिखी। खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैसे भी अव्यवस्था के लिए भारत का नाम ज्यादा चर्चित रहता है। लेकिन इस बार अव्यवस्था न्यूजीलैंड में दिखी है।
अव्यवस्था के मामले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप का भी नाम जुड़ गया। वर्ल्ड कप शनिवार से शुरू हो रहा है। मेजबान अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, लेकिन इससे पहले चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।