टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अभियान शुरू होने में अभी देरी है और टीम में शामिल खिलाड़ी जोरदार अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं और जो टीम में शामिल नहीं हैं वो कुछ और जरूरी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
2 of 9
हम यहां टीम इंडिया से बाहर चल रहे उन कुंवारे क्रिकेटरों की बात कर रहे हैं जो मिले मौकों का फायदा उठाकर ताबड़तोड़ शादी कर रहे हैं। अभी साल का यह तीसरा ही महीना है लेकिन इस साल अब तक भारतीय टीम में कप्तान धोनी की कप्तानी में खेलने वाले 5 क्रिकेटरों ने मैदान से दूर अपने जीवन की दूसरी पारी शुरू कर ली है। पिछले साल भी कई हरभजन सिंह और रोहित शर्मा जैसे कई भारतीय क्रिकेटरों ने अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
3 of 9
- फोटो : Twitter
साल 2015 की तरह 2016 भी क्रिकेटरों की दूसरी पारी के लिए बेहद खास होता जा रहा है। 9 मार्च को धोनी के खास तेज गेंदबाज रहे मोहित शर्मा ने भी शादी कर ली। उन्होंने दिल्ली के द लीला होटल में कोलकाता की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता से शादी की।
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
4 of 9
- फोटो : Twitter
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का पिछले तीन साल से श्वेता से अफेयर चल रहा थी। श्वेता कोलकाता में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। दो महीने पहले ही मोहित और श्वेता ने सगाई की थी। आईपीएल में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स में लाजवाब प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के बाद मोहित ने 26 वनडे मैचों में 31 जबकि 8 टी-20 मैचों में 6 विकेट झटके हैं। 2013 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
5 of 9
मोहित शर्मा से पहले इस साल जिन 4 अन्य बड़े क्रिकेटरों ने शादी की उसमें सबसे पहला बड़ा नाम रहा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण आरोन का जिन्होंने एक फरवरी को को बचपन की दोस्त रागिनी शर्मा के साथ वैवाहिक जीवन शुरू कर लिया। उन्होंने जमशेदपुर कोर्ट में दोस्त रागिनी के साथ शादी की। दोनों बचपन के दोस्त हैं और लोयोल स्कूल में एक साथ पढ़े हैं। जमशेदपुर के सिटी कोर्ट में दोनों ने कुछ परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शादी कर ली।
विज्ञापन
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
6 of 9
फरवरी में वरुण आरोन और रागिनी की शादी के तुरंत बाद इरफान पठान की शादी की खबरें आईं। उन्होंने जेद्दा में सऊदी अरब की एक मॉडल सफा बेग से निकाह कर लिया। सभी कार्यक्रम बेहद गुपचुप तरीके से जेद्दा में ही हुए। इससे पहले इरफान के घर पीठी की रस्मअदायगी हुई थी।
विज्ञापन
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
7 of 9
अब 3 मार्च को एक ही दिन भारतीय क्रिकेट जगत के 2 क्रिकेट सितारों ने सात फेरे लेकर अपनी दांपत्य जीवन की शुरुआत की। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने श्रद्धा खारपूणे के साथ मुंबई में सात फेरे लिए। दोनों के बीच 4 साल से प्रम संबंध था जो बाद में एक-दूसरे के हो गए। दोनों की मुलाकात एक कॉमन मित्र के जरिए हुई थी। इस शादी में दोनों के परिजन और करीबी मित्र शामिल हुए। कुलकर्णी और श्रद्धा ने शादी के लिए महाराष्ट्र के पारंपरिक परिधान पहने थे।
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
8 of 9
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : Twitter
धवल कुलकर्णी के बाद 3-3-2016 को ही रॉबिन उथप्पा ने भी शादी कर ली। उन्होंने टेनिस खिलाड़ी शीतल गौतम के साथ विवाह किया। इस शादी में क्रिकेट और सिनेमा से जुड़ी कुछ बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। उथप्पा ने पिछले सत्र में काफी शानदार बल्लेबाजी की थी और उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें टीम इंडिया में फिर से जगह मिल जाएगी, लेकिन उनकी वापसी की आस अभी भी जारी है। वह 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे।
'मिस्टर एंड मिसेज' शर्मा समेत 5 भारतीय क्रिकेटरों ने अब तक लिए हैं सात फेरे
9 of 9
रविंद्र जडेजा
5 भारतीय क्रिकेटरों की शादी के अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी फरवरी में सगाई कर ली। राजकोट में उन्होंने रीवा सोलंकी से सगाई कर ली। जडेजा राजकोट के हैं और उनकी दुल्हनिया भी यहीं की हैं। 25 साल की रीवा ने राजकोट के आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी एंड साइंस कालेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और इस वक्त दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं।