हार्दिक पांड्या- रोहित के अलावा भी कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने इस मैच में अपनी भूमिकाएं निभाईं, इन्हीं में हार्दिक पांड्या भी थे। पहले ओवर में 22 रन लुटाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पांड्या ने अपने अगले 3 ओवर में सिर्फ 16 रन खर्च करते हुए 4 अहम विकेट (इयोन मॉर्गन, ऐलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स, जॉनी बेरस्टो) झटके।
नतीजतन पांड्या ने 4 ओवर में 38 रन देते हुए 4 विकेट लिए जो उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
इसके बाद बल्लेबाजी में भी हार्दिक ने फैंस का जमकर मनोरंजन किया। इसके बाद जब बल्लेबाजी की बारी आई तो वो रैना-धोनी से पहले पांचवें नंबर पर पिच पर उतरे और रोहित का साथ देते हुए 14 गेंदों में नाबाद 33 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे।