फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रहे भारत-न्यूजीलैंड मैच के 5 टर्निंग पॉइंट, वरना नहीं टूटता सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों का दिल

Thu, 11 Jul 2019 05:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रन से हारकर विश्व कप 2019 से बाहर हो गया। मंगलवार को बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था। बुधवार को न्यूजीलैंड ने अपने 46.1 ओवर्स में 211/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। स्कोर 239 तक पहुंचाया। अब भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य था। लगा कि भारत की मजबूत बैटिंग लाइन-अप आसानी से यह स्कोर बनाकर चौथी बार फाइनल पहुंचेगी। मगर इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता भारत का स्कोर 3.1 ओवर्स में 5 रन पर 3 विकेट था। टीम इंडिया 49.3 ओवर्स में 221 रन पर ऑलआउट हो गई।

हम इसलिए हारे...
विज्ञापन

2 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस-कंडीशन खिलाफ

नॉकआउट मैच में टारगेट चेज करना मुश्किल होता है, इसलिए न्यूजीलैंड ने टॉस जीतते ही पहले बल्लेबाजी चुनी। बारिश से अगले दिन गेंदबाजी के लिए अच्छी कंडीशन मिली।
विज्ञापन

3 of 6
रोहित, विराट और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
टॉप ऑर्डर का जल्दी आउट हो जाना

240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के शुरुआती तीन विकेट महज पांच रन पर गिर गए। मैट हैनरी ने रोहित और राहुल, बोल्ट ने विराट को पहली 19 गेंदों में आउट किया। तीनों ने 1-1 रन बनाए।

4 of 6
ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
पंत-पांड्या का खराब शॉट सिलेक्शन

24 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने पारी संभाली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। मगर दोनों हवाई फायर करने की फिराक में गलत शॉट खेलकर आउट हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
गलत समय पर गिरा जडेजा का विकेट

जिस वक्त टीम की सारी उम्मीदें धूमिल हो चुकी थी। तब जडेजा ने धोनी के साथ सातवें विकेट के लिए 116 रन जोड़े। जब 18 गेंदों में 37 रन चाहिए थे, तभी जडेजा बड़ा शॉट मारने की फिराक में आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
गप्टिल के जादूई थ्रो में धोनी रन आउट

49वें ओवर में फर्ग्यूसन की पहली ही बॉल पर धोनी ने छक्का जड़ा था। तीसरी बॉल पर धोनी ने दूसरे रन के लिए दौड़ लगाई, लेकिन फुर्तीले गप्टिल ने अपने चमत्कारिक थ्रो से स्टंप बिखेरते हुए भारत को विश्व कप 2019 से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें