फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मुंबई के चार खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, कप्तान रहाणे सहित बाकी खिलाड़ी गुवाहाटी रवाना

Wed, 27 Oct 2021 03:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के जिन चार खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके नाम हैं शम्स मुलानी, सैराज पाटिल, सरफराज खान और प्रशांत सोलंकी। ये खिलाड़ी टूर्नामेंट के पहले स्टेज में नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन
मुंबई की टीम के चार खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी शुरू होने से पहले मुंबई की टीम के चार खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये चारो खिलाड़ी अब टूर्नामेंट के लीग स्टेज में नहीं खेल पाएंगे। टीम के बाकी खिलाड़ी मैच खेलने के लिए गुवाहाटी रवाना हो चुके हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने इन खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे मुंबई की टीम कप्तानी करेंगे। वहीं पृथ्वी शॉ को उपकप्तान बनाया गया है। 20 सदस्यीय टीम में यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


मुंबई के चार खिलाड़ी शम्स मुलानी, सैराज पाटिल, सरफराज खान और प्रशांत सोलंकी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने इन चार खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद टीम में नए खिलाड़ियों को जगह दी है। यह टूर्नामेंट चार नवंबर से गुवाहाटी में शुरू हो रही है। मुंबई का पहला मैच चार नवंबर को कर्नाटक के खिलाफ है। 
   
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आदित्य तारे, शिवम दुबे, तुषार देशपांडे, सरफराज खान, प्रशांत सोलंकी, शम्स मुलानी, अथर्व अंकोलेकर, धवल कुलकर्णी, हार्दिक तमोर, मोहित अवस्थी, सिद्धेश लाड, सैराज पाटिल, अमन खान, अरमान जाफर , यशस्वी जायसवाल, तनुश कोटियन, दीपक शेट्टी, रोयस्तान डायस।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें