फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे दौर से पहले 3 पाक क्रिकेटरों ने की शर्मनाक हरकत

Tue, 20 Aug 2013 05:44 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार टीम में शामिल तीन क्रिकेटरों ने जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने से पहले कुछ ऐसा कर दिया, जिससे बोर्ड शर्मसार हो गया।
विज्ञापन


हालांकि, पाक टीम के नवनियुक्त मैनेजर मोइन खान ने जिम्बाब्वे दौरे से पहले भले ही अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया था, लेकिन टीम में शामिल तीन क्रिकेटरों ने उनकी सलाह पर ध्यान नहीं दिया।

पाक टीम के तीन सदस्यों को जियो न्यूज चैनल ने लाहौर के एक थियेटर में डांस शो का लुत्फ लेते दिखाया है। अपने क्रिकेटरों की इस हरकत पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज जुनैद खान, अनवर अली और अली असद की तिकड़ी को जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होने से घंटों पहले कैमरे पर लाहौर के एक थियेटर में दिखाया गया है।

चैनल पर एक नर्तकी ने कहा कि डांस कर रही महिलाएं दर्शकों के बीच तीन पाक क्रिकेटरों को देखकर खुश थीं। एक लड़की ने कहा, ‘जुनैद को हॉल में देखकर खुशी हुई। वह हमारे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें