तेज गेंदबाज केमार रोच की धारदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश पर दबाव बना दिया है।
सेंट लुसिया में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने महज 89 रनों पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे लेकिन स्टंप्स तक महमुदुल्लाह और शैफुल इस्लाम ने आठवें विकेट के लिए 15 रनों की साझेदारी कर टीम को न सिर्फ सौ के पार पहुंचा दिया बल्कि सौ के अंदर आउट होने से टीम को बचा लिया।
वेस्टइंडीज के लिए यह मैच बेहद खास है क्योंकि टेस्ट इतिहास में उसका यह 500वां टेस्ट मैच है। इस मुकाम को छुने वाली कैरेबियाई तीसरी टीम है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में विंडीज पहला टेस्ट जीतकर 1-0 से आगे है। अगर विंडीज यह सीरीज जीतती है तो उसका इस साल यह पहली टेस्ट सीरीज होगी जिसमें जीत हासिल की है।