शिवसेना के कार्यकारी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वो ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे भाजपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन टूट जाए।
महाराष्ट्र में 15 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होंगे, लेकिन 25 साल पुराना शिवसेना-भाजपा गठबंधन अब तक सीटों के बंटवारे को लेकर किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच पाया है।
गठबंधन के भविष्य के बारे में बार-बार पूछे जाने पर उद्धव का कहना था, ''ऐसा कुछ नहीं करूंगा, जिससे गठबंधन टूटे। 25 साल पुराना गठबंधन है, विकल्प देखेंगे। बार-बार ऐसा होता है, लेकिन हम साथ हैं। बीजेपी से हमारी बातचीत जारी है''।
इस बीच उम्मीद है कि भाजपा महासचिव और महाराष्ट्र के प्रभारी राजीव प्रताप रूढ़ी सोमवार को किसी भी समय उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं।