फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ-डीविलियर्स की रिकॉर्ड साझेदारी के आगे पाक बेबस

Fri, 25 Oct 2013 11:00 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान ग्रीम स्मिथ (नाबाद 227) के दोहरे शतक और एबी डीविलियर्स (नाबाद 157) के साथ उनकी रिकॉर्ड 326 रन की साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चार विकेट पर 460 रन का विशाल स्कोर बनाकर पाकिस्तान पर अपना शिकंजा कस दिया।
विज्ञापन


स्मिथ ने अपने करियर का पांचवां दोहरा शतक बनाया और इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने की उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 99 रन पर लुढ़क गई थी।

दुबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान की पहली पारी में बनाए 99 रन के बाद अब कुल बढ़त 361 रन ले चुका है जबकि उसके पास अभी छह विकेट शेष हैं।
विज्ञापन


दो मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट जीतकर पाकिस्तान 1-0 से आगे है।

स्मिथ अब तक 367 गेंदों का सामना कर 16 चौके लगा चुके हैं जबकि डीविलियर्स ने 262 गेंदों पर नाबाद 157 रन में 16 चौके और एक छक्का लगाया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका हार चुका है।

इस मैच में दुनिया के नंबर वन दक्षिण्ा अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला अनफिट होने के कारण नहीं खेल रहे हैं।

स्मिथ के नौ हजार रन
दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपने दोहरी शतकीय पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है।

स्मिथ यह कारनामा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे और दुनिया के 12वें खिलाडी बन गए हैं।

ग्रीम स्मिथ अपने 112वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। यह उनके करियर का 27वां शतक है। स्मिथ का यह पांचवां दोहरा शतक भी है।

स्मिथ से पहले जैक्स कैलिस यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले और एकमात्र दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज थे। कैलिस टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें