फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान लगातार दूसरी बार 99 पर आउट

Thu, 24 Oct 2013 12:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और अपनी पहली पारी में सौ रन भी नहीं बना पाया।
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच के बाद महज 36.4 ओवर में पाकिस्तान 99 रन बनाकर आउट हो गया।

जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 128 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय कप्तान कप्तान ग्रीम स्मिथ 67 और नाइटवाचमैन डेल स्टेन तीन रन बनाकर क्रीज पर थे।

मिस्बाह-उल-हक की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के लिए यह बेहद दुखद है क्योंकि दुबई की इसी मैदान पर वह अपने खेले आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में भी 99 रनों पर आउट हो गया था। वह मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की ओर से फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर पांच विकेट झटके।

ताहिर के अलावा दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तीन और मोर्ने मोर्कल ने एक सफलता हासिल की।

एक समय पाकिस्तान का स्कोर 52 रन पर दो विकेट था लेकिन अगले आठ विकेट महज 47 रनों पर गंवा दिया। पाक की ओर से चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। जबकि पुछल्ले बल्लेबाज जुल्फिकार बाबर ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने अबुधाबी में सात विकेट से जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें