तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल होने के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंद पर उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। वह सिडनी में तीन जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।
जीत के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,
यह दिखाता है कि हम एक-दूसरे की जिम्मेदारी को साझा कर रहे हैं। हम एक-साथ मिलकर काम करते हैं और दबाव बनाते हैं। किसी दिन यह काम पैट (कमिंस) तो दूसरे दिन नाथन (लियोन) ने किया। अगले दिन इस काम को पैटिनसन और मिशेल स्टार्क करते। इसी तरह बल्लेबाजी में हम साझेदारी बनाने की कोशिश करते हैं ताकि विरोधी गेंदबाजों को ज्यादा गेंदबाजी करनी पड़े।
ऑस्ट्रेलियाई पेसर 2019 मेें एक विकेट से विकेटों के शतक से चूक गए। हालांकि वह सभी प्रारूपों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पांच विकेट झटके। इससे उनके इस साल कुल 99 (56 टेस्ट, 31 वनडे, 9 टी-20) हो गए हैं। वह पिछले चार वर्षों में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले पेसर हैं। उनसे पहले 2015 में उनके देश के लिए मिशेल स्टार्क ने 110 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल जॉनसन ने 2009 में 113 और ग्लेन मैक्ग्रा ने 1999 में 119 विकेट झटके थे। एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (136, 2001) के नाम है।