इस दिन उन्होंने वन-डे क्रिकेट में वह कारनामा कर डाला था, जिसे उनसे पहले किसी ने नहीं किया था। दरअसल, हम बात कर रहे उनके वन-डे क्रिकेट में दोहरे शतक की। मास्टर ब्लास्टर ने आज ही दिन ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में आज से ठीक 8 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे में 200 रन की नाबाद की पारी खेली थी।
सचिन से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी बल्लेबाज ने वन-डे में 200 रन के आंकड़े को नहीं छुआ था। हालांकि मौजूदा क्रिकेट में दुनिया के पांच बल्लेबाज इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। भारत के रोहित शर्मा (तीन बार) और वीरेंद्र सहवाग के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने भी वन-डे में दोहरे शतक लगाए हैं।
तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 401 रन का विशाल स्कोर बनाया था। तेंदुलकर ने 147 गेंदों पर 25 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 200 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही लगातार अपने विकेट गंवाती रही और 42.5 ओवर में 242 रन पर ढेर हो गई। हालांकि एबी डीविलियर्स ने नाबाद 114 रन की पारी जरूर खेली थी, लेकिन उनके साथ कोई प्रोटियाज बल्लेबाज साथ नहीं खड़ा हो सका।