फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे 21 वर्षीय गिल कड़ी चुनौती के लिए तैयार

Tue, 24 Nov 2020 12:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं। वे आस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने आगामी दौरे के लिए कोई व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है, जहां अच्छा प्रदर्शन उन्हें भारतीय टीम में स्थान पक्का करने में मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन


गिल ने अभी तक भारत के लिए केवल दो वनडे खेले हैं और वह शुक्रवार से शुरू होने वाले आस्ट्रेलिया दौरे के लिए सीमित ओवर के साथ टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं।

गिल ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘यह मेरा आस्ट्रेलिया का पहला दौरा है तो मैं सचमुच काफी उत्साहित हूं। बचपन से ही मैंने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच देखे हैं। मैं काफी उत्साहित हूं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मेरे काफी दोस्त भी टीम के साथ जा रहे हैं तो यह काफी रोमांचक होगा। लेकिन निश्चित रूप से जब अभ्यास सत्र शुरू होता है तो यह पूरी तरह से अलग स्थिति होती है। गिल ने कहा, ‘मैंने कोई व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं बनाया है लेकिन मैं इस दौरे पर अच्छा करने के लिए उत्साहित हूं।’

इससे पहले गिल को इस साल के शुरू में न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला के लिए चोटिल रोहित शर्मा की जगह शामिल किया गया था। उन्होंने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट में भारत ए के लिए नाबाद 204 और अर्धशतक जड़ने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें