फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 ODI World Cup Qualifier: कब खेले जा सकते हैं 2027 विश्वकप के लिए क्वालिफायर मैच? मेजबान पर सस्पेंस बरकरार

Wed, 05 Aug 2026 08:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2027 आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप के क्वालिफायर टूर्नामेंट का आयोजन 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 के बीच हो सकता है। हालांकि, मेजबान देश का फैसला अभी बाकी है। इस 10 टीमों के टूर्नामेंट से 2027 वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली अंतिम टीमों का फैसला होगा।
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप के क्वालिफायर टूर्नामेंट की विंडो तय कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 टीमों वाला यह टूर्नामेंट 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट की मेजबानी किस देश को मिलेगी, इसका फैसला अभी बाकी है।
विज्ञापन


मेजबान देश पर सस्पेंस बरकरार
रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने क्वालिफायर के कार्यक्रम को लगभग अंतिम रूप दे दिया है, लेकिन मेजबान देश पर अभी सहमति नहीं बनी है। यह टूर्नामेंट 2027 वनडे विश्व कप में जगह बनाने का आखिरी मौका होगा। 2027 विश्व कप का आयोजन चार अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा।

नया क्वालिफिकेशन फॉर्मेट लागू
आईसीसी ने जुलाई 2026 में 14 टीमों वाले विश्व कप के लिए नया क्वालिफिकेशन सिस्टम घोषित किया था। इसके तहत क्वालिफायर जीतने वाली टीम सीधे विश्व कप के 12 टीमों वाले मुख्य चरण में पहुंचेगी। वहीं, क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नए सुपर सीरीज चरण में खेलेंगी। इस चरण के जरिए मुख्य ग्रुप स्टेज के लिए एक और टीम का फैसला होगा।

किन टीमों को मिलेगा मौका?
क्वालिफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 30 सितंबर 2026 तक की आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर सबसे निचली रैंकिंग वाली दो पूर्ण सदस्य टीमें शामिल होंगी। इसके अलावा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग दो की शीर्ष चार टीमें और  विश्व कप क्वालिफायर प्लेऑफ से क्वालिफाई करने वाली चार टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज पर टिकी रहेंगी निगाहें
वनडे रैंकिंग की दौड़ में सबसे ज्यादा नजर वेस्टइंडीज पर रहेगी, जो फिलहाल 10वें स्थान पर है। कैरेबियाई टीम के पास 30 सितंबर की कट-ऑफ से पहले भारत के खिलाफ केवल दो वनडे मैच खेलने का मौका है। वेस्टइंडीज सीधे विश्व कप में जगह बना पाएगी या उसे क्वालिफायर खेलना पड़ेगा, इसका फैसला काफी हद तक अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के नतीजों और रैंकिंग समीकरणों पर भी निर्भर करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें