फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Cricket: CSK की हिट जोड़ी फिर दिखेगी साथ! इंग्लैंड के कोच बनते ही फ्लेमिंग ने दिया हसी को बड़ा ऑफर

Wed, 05 Aug 2026 06:59 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी से बल्लेबाजी कोच की भूमिका संभालने को लेकर संपर्क किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हसी इस पद के लिए फ्लेमिंग की पहली पसंद हैं, हालांकि ईसीबी की ओर से अभी कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
माइकल हसी-स्टीफन फ्लेमिंग - फोटो : ANI-IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी को टीम का बल्लेबाजी कोच बनाने के लिए संपर्क किया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया 7News Australia की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लेमिंग ने हसी से इस भूमिका को लेकर बातचीत की है और उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी ली है। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से माइकल हसी को कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं दिया गया है, लेकिन फ्लेमिंग उन्हें बल्लेबाजी कोच के पद के लिए अपनी पहली पसंद मान रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल सीएसके और वेल्श फायर के साथ जुड़े हैं हसी
51 वर्षीय माइकल हसी इस समय द हंड्रेड में वेल्श फायर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह आईपीएल की पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच भी हैं। हालांकि, इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ने को लेकर उन्होंने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

15 साल पुराना है फ्लेमिंग-हसी का साथ
स्टीफन फ्लेमिंग और माइकल हसी की साझेदारी क्रिकेट जगत में काफी सफल रही है। दोनों ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साथ खेला था। इसके बाद फ्लेमिंग मुख्य कोच बने और हसी बल्लेबाजी कोच के रूप में उनके साथ जुड़े। ऐसे में अब दोनों की यह सफल जोड़ी इंग्लैंड टेस्ट टीम में भी नजर आ सकती है।
विज्ञापन

दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे से संभालेंगे जिम्मेदारी
पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे से इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के डेविड सेकर गेंदबाजी कोच बने रहेंगे।

एरिक साइमंस भी हो सकते हैं इंग्लैंड के नए गेंदबाजी कोच
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फ्लेमिंग भविष्य में दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी कोच एरिक साइमंस को इंग्लैंड टीम का गेंदबाजी कोच बनाने की कोशिश कर सकते हैं। सिमंस फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स में गेंदबाजी सलाहकार हैं और फ्लेमिंग के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं। साइमंस इससे पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के साथ भी कोचिंग की जिम्मेदारी निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें