महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय बाद जब क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया की कप्तानी करने उतरे तो 2 दिलचस्प रिकॉर्ड उनके खाते में जुड़ गया।
वेस्टइंडीज टीम के भारत दौरे के दौरान कप्तानी करने के बाद धोनी ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है। धोनी की जगह टीम इंडिया इस दौरान विराट कोहली करते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने के बावजूद अनफिट धोनी एडिलेड में मैच खेलने नहीं उतरे थे।
चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में धोनी ने टीम इंडिया की फिर से बागडोर संभाली और ऐसा करते ही वह विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में सौरव गांगुली (28 टेस्ट) के रिकॉर्ड को तोड़ा।
धोनी की विदेशी धरती पर बतौर टेस्ट कप्तान यह 29वां मैच है। उन्होंने गांगुली के 28 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12वें टेस्ट में भारत के लिए कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का भारतीय रिकॉर्ड मंसूर अली खान पटौदी (11 टेस्ट मैच) से तोड़ा।