फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला टी-20 टीम का एलान, 15 साल की शफाली को मौका

Fri, 06 Sep 2019 08:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अनुभवी मिताली राज के टी-20 प्रारूप से संन्यास लेने के बाद युवा खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने का रास्ता बन गया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 15 वर्षीय शफाली वर्मा ने भारतीय महिला टीम में जगह बनाई। 

विज्ञापन


हरियाणा की शेफाली को महिला टी20 चैलेंज में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर टीम में चुना गया। मिताली हालांकि तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में टीम की अगुवाई जारी रखेंगी जिसके बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे जिसमें हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी। 

स्मृति मंधाना टी20 में उप कप्तान होंगी। मिताली ने 89 मैचों के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया जिसमें उन्होंने 2364 रन जुटाकर 17 अर्धशतक जमाए। उन्होंने 32 टी-20 में टीम की अगुवाई की। टी-20 सीरीज 24 सितंबर से सूरत में शुरू होगी, जबकि नौ अक्टूबर को तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


चयन समिति की गुरूवार को बीसीसीआई मुख्यालय में बैठक हुई जिसमें मिताली भी पहुंची जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान हरमनप्रीत और कोच डब्ल्यूवी रमन टेलीकांफ्रेंस के जरिए जुड़े। भारतीय टीम 12 सितंबर से बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अभ्यास शिविर लगाएगी। 

विज्ञापन

पहले तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देओल, अनुजा पाटिल, शफाली वर्मा और मानसी जोशी।
 


भारतीय महिला वनडे टीम इस प्रकार है: मिताली राज (कप्तान), जेमिमा राड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), पूनम रावत, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, मानसी जोशी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, डी हेमलता, राजेश्वरी गायकवाड़, प्रिया पूनिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें