फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: भारत समेत इन 12 टीमों ने सीधे क्वालिफाई किया, इस फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Mon, 07 Nov 2022 03:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

2024 में यूएसए-वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले अगले टी20 विश्व कप की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यूएसए में खेला जाने वाला यह पहला आईसीसी वर्ल्ड कप होगा। इसके लिए अब तक 12 टीमों ने सीधे क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। नौ नवंबर से सेमीफाइनल राउंड की शुरुआत होगी। वहीं, 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पिछले एक महीने के अंदर कई शानदार मैच देखने को मिले हैं। जहां कई छोटी टीमों ने बड़े-बड़े धुरंधरों को पटखनी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने जहां दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम को हराया तो जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान और नीदरलैंड के दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर किए। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इस विश्व कप को अब तक का बेस्ट वर्ल्ड कप माना जा रहा है।

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इसी के साथ 2024 में यूएसए-वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले अगले टी20 विश्व कप की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यूएसए में खेला जाने वाला यह पहला आईसीसी वर्ल्ड कप होगा। इसके लिए अब तक 12 टीमों ने सीधे क्वालिफाई कर लिया है। वेस्टइंडीज और यूएसए मेजबान होने की वजह से पहले ही क्वालिफाई कर चुका है। इसके अलावा टेस्ट खेलने वाले सभी अहम देशों ने क्वालिफाई कर लिया है। 

रविवार को नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसका उन्हें काफी फायदा हुआ है और टीम 2024 के मेन स्टेज राउंड के लिए सीधे क्वालिफाई कर गई। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश को हराना जरूरी था और वैसा ही हुआ। पाकिस्तान के जीतते ही नीदरलैंड ने अगले टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। 

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड - फोटो : ICC
2024 टी20 विश्व कप के लिए अब तक डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली टीमें- वेस्टइंडीज, यूएसए, भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश। 
विज्ञापन

इनके अलावा आठ और टीमों को क्वालिफाई करना है। अगला टी20 विश्व कप 20 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस विश्व कप से टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 राउंड की वापसी होगी। पहले 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 राउंड में आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुचेंगी। इसके बाद फाइनल खेला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें