फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही के दिन शराब के नशे में हर्शल गिब्स ने किया था कमाल, अफ्रीका ने रचा था इतिहास

Tue, 12 Mar 2019 01:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7

12 मार्च 2006। यह वो तारीख है, जिसे दुनियाभर के क्रिकेट फैंस भुलाए नहीं भूलते। आमने-सामने थी दो हैवीवेट टीम। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 434 रन का रिकॉर्ड स्कोर बना डाला। रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर डाले, लेकिन अभी इस मैच में और बहुत कुछ बाकी था। चंद घंटे बाद दक्षिण अफ्रीक ने जो किया वो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है और इस जीत के हीरो थे हर्शल गिब्स। दिलचस्प बात तो यह है कि इस दक्षिणी अफ्रीकी खिलाड़ी ने ये कमाल शराब के नशे में किया था।

विज्ञापन

2 of 7
जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम
चलिए आपको ले चलते हैं 13 साल पहले। तारीख थी 12 मार्च और दिन रविवार। जगह जोहानिसबर्ग का वॉन्डरर्स स्टेडियम। पिच पाटा थी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हर कंगारू बल्लेबाज ने मैदान पर ऐसा कहर ढाया कि रिकॉर्ड ही बना दिया। वन-डे के इतिहास में पहली बार 400 का आंकड़ा पार किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
Ricky Ponting
रिकी पोंटिंग ने जबरदस्त 105 गेंदों में 164 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 9 छक्के शामिल थे। गिलक्रिस्ट, कैटिस और हसी ने भी मार-मारकर धागा खोल दिया। 50 ओवर खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 434/4 था। मतलब जीत के लिए 435 का असामान्य लक्ष्य। मगर आज अफ्रीकी टीम के इरादे कुछ और ही थे। दूसरे ओवर में ही पहला विकेट खोने के बाद तो खेल ने वो रंग बदला कि देखने वालों के होश फाक्ता हो गए। 

4 of 7
शतक जड़ने के बाद हर्शल गिब्स
कप्तान ग्रीम स्मिथ और हर्शेल गिब्स ने रनों की आंधी ला दी। 55 गेंदों पर 90 रन बनाकर स्मिथ आउट हुए लेकिन गिब्स का कहर जारी रहा। शराब के नशे में धुत इस खिलाड़ी ने 111 गेंदों में 175 रन (7 छक्के और 21 चौके) बना डाले। जब चौथे विकेट के रूप में गिब्स आउट हुए, साउथ अफ्रीका अभी लक्ष्य से 136 रन दूर थी। गेंदें बची थीं 107। इसके बाद फंसते मैच को जोहान वान-डर-वार्थ और विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर की अर्धशतकीय पारी ने जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 7
जीत की खुशी मनाते मार्क बाउचर - फोटो : ICC
साउथ अफ्रीका ने एक गेंद शेष रहते 438/9 रन बना डाले और ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला एक विकेट से गंवा बैठा। इस मैच में दोनों ओर से कुल 87 चौके और 26 छक्के लगे थे। साउथ अफ्रीका ने सीरीज 3-2 से जीत ली। सबसे बढ़कर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिक लुईस के 10 ओवर में अफ्रीकी टीम ने 113 रन लूटे, जो वन-डे इंटरनेशनल की एक पारी में किसी गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर है। फिलहाल पाकिस्तान के वहाब रियाज इस शर्मनाक रिकॉर्ड में दूसरा स्थान रखते हैं। वहाब ने इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में 110 रन लुटाए थे।
विज्ञापन

6 of 7
जीत के बाद गिब्स
खुद गिब्स खुलासा कर चुके हैं कि वह शराब के नशे में थे। गिब्स ने ऑटोबायोग्राफी 'टू द पॉइंट : द नो होल्ड्स बार्ड' (To the point: The no-holds-barred) में बताया है कि उस मैच से पहले की रात उन्होंने काफी शराब पी थी और मैच वाले दिन वह हैंगओवर में थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइक हसी ने भी अपनी किताब में इस बारे में जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, 'सोने से ठीक पहले मैंने अपने होटल के कमरे से बाहर देखा कि गिब्स अभी भी वहां है। गिब्स जब सुबह नाश्ते के लिए आए थे, तब भी वो नशे में दिख रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वनडे इंटरनेशनल में हासिल किए गए बड़े लक्ष्य

-435 साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, जोहानिसबर्ग, 2006

-372 साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2016

-361 इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, 2019

-360 भारत vs ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013

-359 ऑस्ट्रेलिया vs भारत, मोहाली, 2019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें