कुलदीप और चहल ने छोटे प्रारूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लंबाजों को परेशान किया है। हेडन ने कहा, ‘लेग स्पिनर आपको विकल्प और विविधता देते हैं। विशेष तौर पर अगर आप कुलदीप को देखो तो उसका मजबूत पक्ष यह नहीं है कि वह गेंद को कितना अधिक स्पिन करा सकते हैं बल्कि यह है कि उनकी गेंद शेन वॉर्न की गेंदों की तरह बल्लेबाज तक पहुंचती हैं।’