वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे में टीम इंडिया 190 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। पूरी टीम 49.4 ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई। ऐसा टीम इंडिया के साथ 11 साल बाद हुआ है जब वह 200 रन से कम के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई।
टीम इंडिया के साथ आखिरी बार ऐसा साल 2006 में हुआ था। वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में खेले गए मैच में टीम इंडिया 199 रन का पीछा नहीं कर पाई थी। संयोग से उस मैच में भी वेस्टइंडीज ने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की थी और 198/9 रन बना सकी थी।
उस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 49.4 ओवर में 197 रन पर आउट हो गई थी। युवराज की 93 रन की पारी पर पानी फिर गया था। टीम इंडिया को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।