फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Meets Football: आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिले फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो; तस्वीर साझा कर जताई खुशी

Thu, 05 Feb 2026 10:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी चेयरमैन जय शाह और फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो की यह मुलाकात सिर्फ एक तस्वीर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक खेल सहयोग का मजबूत संकेत है। एक ही साल में टी20 वर्ल्ड कप और फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजनों के बीच यह संदेश साफ है, खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि दुनिया को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम भी है।
विज्ञापन
इनफैनटिनो और जय शाह - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक खेल जगत से जुड़ी एक अहम तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की और इसकी तस्वीर साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। क्रिकेट और फुटबॉल, दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय खेलों के शीर्ष प्रशासकों की यह मुलाकात कई मायनों में खास मानी जा रही है।
विज्ञापन

इनफैनटिनो ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए जय शाह की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। क्रिकेट जैसे खूबसूरत खेल को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो शानदार काम किया है, वह काबिले-तारीफ है। मैं उन्हें और पूरी क्रिकेट बिरादरी को शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में दोबारा शामिल किया जा रहा है। मैं भविष्य में साथ काम करने और सहयोग को लेकर उत्साहित हूं, ताकि खेलों के जरिए दुनिया को एकजुट किया जा सके।'


क्रिकेट और फुटबॉल का साझा मंच
यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब खेलों के वैश्विक स्तर पर सहयोग और विस्तार की चर्चा जोरों पर है। क्रिकेट को ओलंपिक में दोबारा शामिल किए जाने की प्रक्रिया और फुटबॉल की पहले से मजबूत वैश्विक मौजूदगी, दोनों खेलों को और व्यापक मंच देने की दिशा में यह बातचीत अहम मानी जा रही है।

एक ही साल में टी20 और फीफा वर्ल्ड कप
खास बात यह है कि इसी साल खेल प्रेमियों को दो बड़े महाकुंभ देखने को मिलेंगे। एक ओर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, वहीं दूसरी ओर फीफा वर्ल्ड कप भी खेल जगत का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। ऐसे में दोनों खेलों के शीर्ष प्रशासकों की यह मुलाकात फैंस के लिए भी उत्साह बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन

जय शाह की बढ़ती वैश्विक भूमिका
जय शाह के नेतृत्व में आईसीसी ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें क्रिकेट का वैश्विक विस्तार और ओलंपिक में वापसी जैसे अहम कदम शामिल हैं। इनफैनटिनो का बयान यह दिखाता है कि अब क्रिकेट और फुटबॉल जैसे बड़े खेल संगठन मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करने के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें