फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो और कार्यकारियों का इस्तीफा

Wed, 07 Nov 2018 07:24 PM IST
भाषा, सिडनी
विज्ञापन
cricket
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो और अधिकारियों ने गेंद से छेड़खानी विवाद की समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। टीम प्रदर्शन प्रमुख पैट हावर्ड ने पद छोड़ने का फैसला किया है जिनका कार्यकाल अगले साल खत्म होना था। वहीं प्रसारण प्रमुख बेन अमारफियो ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन डेविड पीवेर भी पद छोड़ चुके हैं। पूर्व टेस्ट कप्तान मार्क टेलर ने भी निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व सीईओ जेम्स सदरलैंड भी पद छोड़ चुके हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नये मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने कहा ,‘‘ यह स्पष्ट है कि हमें अपने प्रशंसकों, खिलाड़ियों और क्रिकेट समुदाय के साथ संबंध मजबूत करने होंगे। पिछले साल के विवादों के बाद हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अब आगे ले जाने की ओर काम कर रहे हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें