फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: क्या भारत से खेले बिना अगले राउंड में पहुंच सकता है पाकिस्तान? फॉर्म डराने वाला, अकड़ ऐसी की पूछो मत!

Sat, 07 Feb 2026 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार ने पाकिस्तान की राह मुश्किल कर दी है। ग्रुप A में आगे बढ़ने के लिए उसे अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, तभी सिर्फ वह भारत के खिलाफ न खेलने पर होने वाले दो अंक के नुकसान से पार पा पाएंगे। नए कोच माइक हेसन के तहत टीम का फॉर्म बेहतर है, लेकिन बाबर आजम की भूमिका, बारिश और दबाव भरे मुकाबले पाकिस्तान की असली परीक्षा लेंगे। भारत से बिना खेले अगले राउंड में पहुंचना संभव तो है, पर उनका फॉर्म डराने वाला है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की पोल नीदरलैंड के खिलाफ मैच से खुल गई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या वह भारत के खिलाफ खेले बिना भी ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ सकता है? 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बहिष्कार का फैसला पाकिस्तान सरकार ने लिया, जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया को हिला कर रख दिया। यह फैसला ऐसे समय पर आया, जब पाकिस्तान ने लाहौर में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप कर जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाया था। वैसे तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ये कहा कि बांग्लादेश को समर्थन के लिए उन्होंने बहिष्कार का फैसला लिया पर फैंस ने यह फैसला भारत के खिलाफ विश्व कप में खराब रिकॉर्ड के डर को माना।
विज्ञापन

नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
नीदरलैंड के खिलाफ जीत के लिए जूझती दिखी पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान की टी20 विश्वकप की तैयारी पहले मैच में ही दिख गई, जब उसे नीदरलैंड के खिलाफ जीत के लिए जूझना पड़ा। 148 रन का लक्ष्य उसने सात विकेट गंवाकर और 19.3 ओवर में जाकर हासिल किया। टीम को आखिरी दो ओवर में 29 रन चाहिए थे। फहीम अशरफ का एक कैच छूटने से मैच का पासा पलट गया, नहीं तो नीदरलैंड ने पाकिस्तान की सांसें अटका दी थीं। उनके खिलाड़ियों का फॉर्म डराने वाला है, लेकिन अकड़ ऐसा ही कि पूछो मत। 

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी - फोटो : ANI/Twitter
सलमान आगा और पाकिस्तानी पीएम पहले ही बयान दे चुके
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत से मैच नहीं खेलने के मुद्दे पर साफ कहा, 'यह हमारा फैसला नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते। सरकार और पीसीबी चेयरमैन जो कहेंगे, वही हमें करना होगा।' प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पुष्टि की कि यह बहिष्कार बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया कदम है, जिसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था।

शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम - फोटो : X @CMShehbaz
ग्रुप ए का गणित: पाकिस्तान की राहें कितनी मुश्किल?
पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद ग्रुप ए में पाकिस्तान के सामने अब भारत, अमेरिका और नामीबिया की चुनौती होगी। भारत के खिलाफ मैच अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है, तो उसे वॉकओवर के रूप में हार मिल सकती है, जिससे अंक तालिका में बड़ा नुकसान होगा। ऐसे में पाकिस्तान के लिए बाकी मुकाबले करो या मरो जैसे होंगे।

 
  • 2024 विश्व कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। उस मैच में बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान, नसीम शाह, शादाब खान और शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ी खेले थे। यानी अमेरिका को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।
  • नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और इस प्रदर्शन से उनका मनोबल गिरा होगा। ऐसे में अमेरिका की टीम इसका फायदा उठा सकती है। वहीं, नामीबिया कागजों पर कमजोर दिखती है, पर यह टीम भी टी20 फॉर्मेट में चौंका सकती है। उसके पास इस प्रारूप के कई सुपर स्टार्स हैं।
  • इनमें अनुभवी डेविड वीजे भी शामिल हैं, जो पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके हैं। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है, तो उसे बाकी तीनों मुकाबले जीतने ही होंगे। ऊपर से, श्रीलंका में बारिश की भविष्यवाणी भी हालात और मुश्किल बना सकती है।

रिजवान, सलमान आगा और बाबर - फोटो : ANI
कप्तान सलमान अली आगा का फ्लॉप शो जारी
न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन के आने के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम में साफ बदलाव दिखा है। आक्रामक क्रिकेट उनकी रणनीति का केंद्र बन चुका है। कप्तान सलमान अली आगा ने श्रीलंका दौरे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में नंबर-तीन पर तेज रन बनाने का इरादा साफ दिखाया। हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ नंबर तीन पर वह फ्लॉप रहे। नीदरलैंड ते खिलाफ आगा सात गेंद में 12 रन बना सके। ऐसे में विदेशी पिचों पर उनकी काबीलियत पर फिर सवाल उठना तय है। एशिया कप टी20 में भी सलमान पाकिस्तान के फिसड्डी बल्लेबाजों में से एक रहे थे।

बाबर आजम - फोटो : PCB
बाबर आजम पर सवाल, फिर भी टीम में जगह
बाबर आजम की स्ट्राइक रेट (करीब 128 का) को लेकर लगातार सवाल उठते रहे, जिसके चलते उन्हें कुछ समय के लिए टीम की योजनाओं से बाहर भी रखा गया। हालांकि, अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उनकी वापसी हुई। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए 11 मैचों में सिर्फ 202 रन बनाने के बावजूद, धीमी पिचों पर अनुभव के कारण बाबर को विश्व कप टीम में जगह मिली। वह नीदरलैंड के खिलाफ नंबर चार पर उतरे और अपने चिर-परिचित अंदाज में खेले। बाबर 18 गेंद में 15 रन ही बना सके। स्ट्राइक रेट फिर 100 से कम।

सैम अयूब - फोटो : ANI
सैम अयूब और साहिबजादा में अनुभवी की कमी
ओपनिंग जोड़ी सैम अयूब और साहिबजादा फरहान पर ही भरोसा जताया गया। अयूब में अनुभव की कमी साफ दिखी। तेज बल्लेबाजी के चक्कर में खराब शॉट खेलकर अयूब अपना विकेट गंवा बैठे। वह 13 गेंद में 24 रन बना सके। वहीं, साहिबजादा को अच्छी शुरुआत तो मिली, पर अनुभव की कमी वहां भी दिखी। अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 31 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे में अमेरिका जैसी टीम शुरुआती चार को जल्दी आउट कर दे, तो पाकिस्तान का मध्यक्रम आसानी से लड़खड़ा जाएगा। नीदरलैंड के खिलाफ भी यही हुआ।

फहीम अशरफ - फोटो : @TheRealPCB
पाकिस्तान का मध्यक्रम फिसड्डी, डच गेंदबाजों से डरे
एक वक्त नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 98 रन था। इसके बाद टीम का स्कोर 17वें ओवर में 114 रन पर सात विकेट हो गया। उस्मान खान शून्य, शादाब खान आठ और मोहम्मद नवाज छह रन बना सके। लोअर ऑर्डर में फहीम अशरफ ने जैसे-तैसे पाकिस्तान को लक्ष्य तक पहुंचाया। अमेरिका के साथ नामीबिया की टीम कमजोर मध्यक्रम का फायदा उठा सकती है। कुल मिलाकर इन दो टीमों में से एक के खिलाफ भी हार पाकिस्तान की आगे की राहमुश्किल कर देगा, क्योंकि वह भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे और दो अंक गंवाएंगे।

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड - फोटो : IANS
पाकिस्तान के लिए एक हार मुश्किलें खड़ी कर सकता है
हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी भारत के खिलाफ खेलने पर विचार कर रहा होगा। शनिवार को यह रिपोर्ट भी सामने आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर सरकार से बातचीत करेगा और भारत से खेलने पर विचार विमर्श करेगा। पीसीबी ने इसकी वजह श्रीलंका की अपील को बताया, पर हम सब जानते हैं कि पाकिस्तान की टीम जिस फॉर्म में है, दो अंक का नुकसान उसे भारी पड़ सकता है। नेट रन रेट का नुकसान होगा सो अलग।

ऐसे में अगर यह मान लें कि पाकिस्तान की टीम भारत से नहीं खेलती है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका की टीम अगर भारत से हारती है और अपने बाकी सभी मैच जीतती है तो वह पाकिस्तान को नेट रन रेट में पछाड़ कर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर सकती है। ऐसा ही नामीबिया के साथ भी है। नीदरलैंड भी ऐसा कर सकता है, लेकिन उसे भारत के खिलाफ जीतना होगा। पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ न खेलकर अपने बाकी सभी मैच जीतती है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय होगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड - फोटो : IANS
श्रीलंका की पिच और स्पिन पर दांव
पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा, यहां तक कि सेमीफाइनल और फाइनल भी (अगर टीम वहां तक पहुंचती है)। श्रीलंका की पिचों को देखते हुए, जहां स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है, पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में स्पिन विकल्पों की भरमार कर दी है। भारत के खिलाफ मैच खेले बिना पाकिस्तान का आगे बढ़ना नामुमकिन नहीं, लेकिन बेहद मुश्किल जरूर है। उसे न सिर्फ बाकी सभी मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि नेट रन रेट और बारिश जैसी परिस्थितियों पर भी नजर रखनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें