अंतिम ओवरों में ड्रामा और 'ब्रेन-फेड' मोमेंट
41वें ओवर में फरहान यूसुफ आउट हुए और पाकिस्तान मुश्किल स्थिति में पहुंचा। आखिरी उम्मीदें टिकी थीं मोमिन कमर और अली रजा पर, लेकिन 47वें ओवर में ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। अली रजा बॉल फेंके जाने के बाद अचानक क्रीज से बाहर टहलते हुए नजर आए, मानो खेल चल ही नहीं रहा हो। इसी दौरान इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर थॉमस रियू ने तेजी से गेंद पकड़कर बेल्स गिरा दीं, और अली रजा रन-आउट हो गए। रीप्ले में साफ दिखा कि रजा ने क्रीज में लौटने की कोई कोशिश नहीं की, और इस अनजाने रन-आउट ने मैच वहीं खत्म कर दिया।