पाकिस्तान की पहली पारी
413 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई। अजान अवैस ने 14 चौके की मदद से 103 रन बनाए। इसके अलावा इमाम उल हक ने 45 रन और अब्दुल्ला फजल ने 60 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 59 रन और सलमान आगा ने 58 रन बनाए। कप्तान शान मसूद नौ रन और सऊद शकील खाता नहीं खोल सके। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट झटके। वहीं, तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम को दो-दो विकेट मिले। नाहिद को एक विकेट मिला।
पाकिस्तान की दूसरी पारी
जवाब में पाकिस्तान की दूसरी पारी 163 रन पर सिमट गई। अब्दुल्लाह फजल ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज 50 का आंकड़ा नहीं पार कर सका। सलमान आगा ने 26 रन और रिजवान-अवैस ने 15-15 रन बनाए। इनके अलावा कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने पांच विकेट लिए। वहीं, तैजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद को दो-दो विकेट मिले। मिराज ने एक विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा।