फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: जीत के बावजूद क्यों चला दिल्ली के कप्तान अक्षर पर BCCI का चाबुक, ऐसा क्या गलती की कि लगा जुर्माना?

Tue, 12 May 2026 11:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन जीत के बाद कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। यह सीजन में दिल्ली की पहली गलती थी। अक्षर ने मैच में शानदार अर्धशतक भी लगाया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
अक्षर पटेल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक झटका भी लगा। टीम के कप्तान अक्षर पटेल पर धीमी ओवर गति (स्लो ओवर रेट) बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली ने तीन विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।
विज्ञापन

आईपीएल ने जारी किया बयान
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में निर्धारित समय के अनुसार ओवर पूरे नहीं किए।' आगे कहा गया, 'यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, इसलिए आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'

पंजाब ने बनाए 210 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। टीम के लिए प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर और सूर्यांश शेडगे ने तेज पारियां खेलीं। पंजाब का स्कोर मजबूत नजर आ रहा था और दिल्ली के सामने मुश्किल चुनौती थी। दिल्ली की खराब शुरुआत, फिर अक्षर-मिलर ने बदला मैच 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और टीम पांचवें ओवर में 33 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच पलट दिया। अक्षर ने 30 गेंदों पर 56 रन बनाए, जबकि मिलर ने 28 गेंदों पर 51 रन की अहम पारी खेली।

माधव तिवारी और आशुतोष बने फिनिशर
जब मुकाबला आखिरी दौर में पहुंचा, तब युवा खिलाड़ी माधव तिवारी ने आठ गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 10 गेंदों पर 24 रन ठोकते हुए दिल्ली को 19वें ओवर में 216/7 तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा
यह जीत दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद अहम रही। लगातार दो हार के बाद मिली इस जीत ने टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा। अगर दिल्ली यह मुकाबला हार जाती, तो वह इस सीजन बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाती। वहीं पंजाब किंग्स 11 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत से अपनी उम्मीदें बचा लीं, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर लगा जुर्माना इस जीत का फीका पहलू रहा। अब टीम को आगे के मैचों में जीत के साथ अनुशासन भी बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें