एश्ले गार्डनर पर गंभीर आरोप
- फोटो : Amar Ujala Graphics
रिपोर्ट में क्या दावा किया गया?
रिपोर्ट के अनुसार, गार्डनर और राइट के रिश्ते में दरार पिछले साल भारत में खेले गए महिला वनडे विश्व कप के दौरान शुरू हुई। रिपोर्ट में टीम से जुड़े एक अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा गया कि राइट टूर्नामेंट के दौरान भारत आई थीं और उस समय टीम के खिलाड़ियों ने महसूस किया कि गार्डनर पहले जैसी नहीं दिख रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप से सिडनी लौटने के बाद गार्डनर ने राइट से कहा कि उनके रिश्ते में कुछ बदल गया है और इसी बातचीत के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
अलग होने से पहले दोनों परिवार बढ़ाने की योजना पर भी चर्चा कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि नवंबर में गार्डनर सिडनी स्थित घर छोड़कर चली गई थीं और अपने विवाह की अंगूठियां वहीं छोड़ गई थीं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बोर्ड के वरिष्ठ संचार अधिकारी रिचर्ड हिंड्स ने इस संबंध में नो कमेंट कहा। डेली मेल ने एश्ले गार्डनर से भी संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उन्होंने रिपोर्ट या मोनिका राइट के आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जॉर्जिया वोल ने भी इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।