फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs BAN: पहले दिन का खेल खत्म; बांग्लादेश का स्कोर 96/1, हसन ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 198 रन पर समेटा

Thu, 13 Aug 2026 01:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन

सार

AUS vs BAN 1st Test Live Score Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कहर बरपाया और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 198 रन पर समेट दिया। हसन महमूद ने छह विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट (हसन महमूद जश्न मनाते हुए) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और बांग्लादेश ने एक विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। तंजिद हसन तमीम 32 और मोमिनुल हक 35 रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश को 36 के स्कोर पर एकमात्र झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने शदमान इस्लाम को लियोन के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंद में 20 रन बना सके।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि उनके इस फैसले को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने गलत साबित किया। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे कंगारुओं ने घुटने टेक दिए। हसन महमूद ने छह विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 198 रन पर समेट दिया। बांग्लादेश की ओर से हसन के अलावा तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को दो-दो विकेट मिले। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
 
  • पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई। दोनों को हसन महमूद ने पवेलियन भेजा। हेड 22 रन और वेदराल्ड 23 रन बना सके।
  • मार्नस लाबुशेन का टेस्ट में खराब फॉर्म जारी रहा। वह एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें इबादत हुसैन ने आउट किया। कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 13 और 19 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन को तस्कीन अहमद और कैरी को इबादत ने पवेलियन भेजा।
  • इस बीच स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक जमाया। हालांकि, वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। स्मिथ को हसन ने अपना शिकार बनाया। स्मिथ 109 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए। ब्यू वेबस्टर भी 12 रन बनाकर तस्कीन का शिकार बने।
  • कप्तान कमिंस नौ रन, मिचेल स्टार्क एक रन और नाथन लियोन सात रन बनाकर आउट हुए। तीनों को हसन महमूद ने आउट किया। हेजलवुड चार रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को 53 ओवर में 198 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें