फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: ब्रिस्बेन टेस्ट में नाथन लियोन ने रचा इतिहास, मैक्ग्रा-वॉर्न के इस खास क्लब में हुए शामिल

Sat, 11 Dec 2021 10:38 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिस्बेन टेस्ट में नाथन लियोन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की। इस मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को नौ विकेट से शिकस्त दी। 
विज्ञापन
नाथन लियोन - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंग के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में कंगारू स्पिनर नाथन लियोन ने व्यक्तिगत तौर पर खास उपलब्धि हासिल की। इस मुकाबले के दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 400 विकेट पूरे किए। टेस्ट क्रिकेट में वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। चार सौ टेस्ट विकेट लेने के बाद उनका नाम शेन वॉर्न औऱ ग्लेन मैक्ग्रा जैसे गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गया। टेस्ट क्रिकेट में लियोन को अपना 400वां विकेट हासिल करने के लिए करीब एक साल का वक्त लगा। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। नाथन टेस्ट क्रिकेट में चार सौ विकेट लेने वाले दुनिया के 17वें गेंदबाज हैं।

विज्ञापन


लियोन को करना पड़ा लंबा इंतजार

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर लियोन को अपना 400वां टेस्ट विकेट लेने के लिया काफी इंतजार करना पड़ा। इसकी एक वजह यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2019 एशेज सीरीज के बाद से टेस्ट मैच बहुत कम खेले हैं। नाथन बीते दो वर्षों में सिर्फ अपना 10वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने अपना 399वां विकेट बीते साल भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में हासिल किया था। तब उन्होंने टीम इंडिया के वाशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया था। 


सबसे ज्यादा टेस्ट विेकेट लेने वाले तीसरे कंगारू बॉलर

नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कंगारू टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिेए हैं। वह अब तक टेस्ट क्रिकेट में अपनी टीम के लिए 403 विकेट झटक चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा हैं। लेग स्पिनर वॉर्न ने 145 टेस्ट मैच में 708 विेकेट लिए थे। वहीं, मैक्ग्रा ने 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट हासिल किए।. अब नाथन लियोन 101 टेस्ट मुकाबलों में 403 विकेट ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें